महिला रसोइयन ने दिया धन्यवाद
पेटलावद (मनीष कुमट) - आजतक 24 खबर का एक बार फिर असर हुआ है। बीते कुछ घंटो के भीतर ही शासकीय स्कूल रामगढ़ में रसोइयन को हटाए जाने मामले में तत्काल उच्च अधिकारियो ने हस्तक्षेप करते हुए पुनः महिला रसोइयन को स्कूल में खाना बनाने हेतु नियुक्त किया है।
“रिपोर्टर्स पेज” पर पीड़ित महिला रसोइयन राजू बाई मालवीय की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद सम्बंधित विभाग में हड़कंप मच गया था ओर आज विभागीय टीम ने स्कूल पंहुचकर पंचनामा बनाया जिसके बाद शिक्षक और समूह संचालक को तत्काल आदेशित किया गया कि महिला को खाना बनाने हेतु तत्काल रखा जाए। साथ ही शिक्षको ओर समूह संचालक को सख्त शब्दो मे चेतवानी दी गई है कि आगे से मेनू अनुसार भोजन बनाया जाए साथ ही स्कूल में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो जिसको लेकर भी ध्यान दिया जाए। समूह संचालक को आठ दिन का समय दिया गया है,अगर इस बीच या इसके बाद मेनू अनुसार बच्चो को मधायन्ह भोजन नही दिया गया तो समूह के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी, व तत्काल प्रभाव से समूह को निरस्त किया जाएगा। वही महिला रसोंइयन द्वारा शिक्षको पर लगाये गम्भीर आरोपो की जांच भी की जा रही है। रसोंइयन राजू बाई ने आजतक 24 न्यूज को धन्यवाद प्रेषित किया।