धनबाद में बोले शिवराज सिंह चौहान- मध्य प्रदेश में तख्तापलट की कोई कोशिश नहीं

भोपाल, धनबाद। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान झारखंड के धनबाद में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने वहां कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार का तख्तापटल की संभावना से इनकार कर दिया। कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें ही भाजपा से ज्यादा मिली हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते तो मध्य प्रदेश में सरकार बना लेते लेकिन हमने बहुमत का सम्मान किया। शिवराज ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में ढाई सीएम की सरकार है। कमलनाथ के साथ दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी है। ये सभी आपस में ही लड़ते रहते हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने चुनाव में किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ भी नहीं हुआ और न ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया। इसके बाद भी वो दूसरे राज्यों में चुनाव के दौरान वैसे ही वादे कर रहे हैं। लोगों को इनकी झूठी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।


शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सभी विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वहां लगातार हिंदुओं के साथ ज्यादती हो रही है। उस देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को अब हमारे देश में मानव अधिकार हनन की चिंता सता रही है। उधर कांग्रेस भी इसी बयान को लेकर शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महागबंधन सभी भ्रष्टाचारी हैं। कांग्रेस हमेशा से ही धोखा देने वाली पार्टी रही है। चौधरी चरण सिंह को छह माह में, चंद्रशेखर को चार माह में, देवगौड़ा को नौ माह में, गुजराल को उससे भी कम समय में चलता कर दिया। कुमारस्वामी तो जब तक मुख्यमंत्री रहे, रोते ही रहे। लोग इतने परेशान हुए कि उपचुनाव में 15 में 12 पर भाजपा को जिता दिया।


Popular posts
सेंसेक्स 458 अंक गिरकर 41155 पर, निफ्टी 129 प्वाइंट नीचे 12119 पर बंद
महिला रसोइयन को हटाए जाने मामले में संबधित विभाग ने किया हस्तक्षेप, महिला रसोइयन को पुनः स्कूल में खाना बनाने हेतु किया नियुक्त
10 राज्यों में मरकज से जुड़े 400 संक्रमित मिले, देश में 9 हजार जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान हुई
30 राज्यों में 2 हजार 111 मामले: एयर इंडिया ने रिटायरमेंट के बाद दोबारा भर्ती किए गए करीब 200 पायलट का करार निलंबित किया
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा- सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन काम और आचरण न बदलें अफसर